Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

सहेली की जगह ईपीएफओ का पेपर देनी पहुंची युवती पकड़ी, 50 हजार में तय हुआ था सौदा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। दून में सहेली की जगह ईपीएफओ की परीक्षा दे रही युवती पकड़ी गई। आरोपी को पूछताछ के बाद एग्जाम सेंटर के संचालकों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इंस्पेक्टर कैंट सम्पूर्णानंद गैरोला के अनुसार, डीडी कॉलेज नींबूवाला में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की एसएसए पद पर भर्ती चल रही है। बुधवार को पहली पाली में कमरा संख्या-दो में कक्ष निरीक्षक ने संदिग्ध युवती को बैठे देखा। आवेदक का नाम नीतू रानी पुत्री शमशेर सिंह निवासी प्रीतम बाग जिंद हरियाणा था। लेकिन, बायोमेट्रिक मिलान नहीं होने पर युवती को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। युवती की असल पहचान सोनिया (30) पुत्री बलराज सिंह निवासी इंदिरा कॉलोनी रोहतक हरियाणा के रूप में हुई।
पुलिस की पूछताछ में पता चला कि नीतू को पेपर में पास कराने के लिए आरोपी युवती ने 50 हजार रुपये में सौदा किया था। लिखित परीक्षा के बाद एग्जाम सेंटर में मौजूद सार्थक ममगाईं ने कैंट थाने में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अपनी जगह दूसरी युवती को पेपर देने के लिए भेजने वाली नीतू को भी पुलिस तलाश रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement