Connect with us

उधमसिंह नगर

अवैध निर्माण पर प्राधिकरण ने की कार्यवाही, 14 भवनों को जिलास्तरीय प्राधिकरण ने सीज किया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने आम जनता से प्राधिकरण द्वारा नक्शा पास की गई कॉलोनी में ही भवन खरीदने की अपील की है

किच्छा(उधसिहनगर)- उधमसिंहनगर जिले जिले के किच्छा क्षेत्र में जिलास्तरीय प्राधिकरण ने कार्यवाही करते हुए 14 भवनों को सीज कर दिया ।
  प्राप्त जानकारी के अनुसार किच्छा के किशनपुर में एक बिल्डर द्वारा अनाधिकृत बसंत गार्डन में बनाये जा रहे 14 भवनों को जिलास्तरीय प्राधिकरण ने सीज कर दिया है। वर्ष 2019-20 में इस कॉलोनी के ध्वस्तीकरण के आदेश भी जारी किए गए थे। यह कार्रवाई जिलास्तरीय प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और सचिव के निर्देश पर की गई है। जिलास्तरीय प्राधिकरण के उपाध्यक्ष हरीश कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया की आगे भी अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ कार्यवाही होती रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से प्राधिकरण द्वारा नक्शा पास की गई कॉलोनी में ही भवन खरीदने की अपील की साथ ही उन्होंने नियमानुसार स्वीकृति मिलने के बाद ही आम लोगों से भवन निर्माण कार्य करने का अनुरोध किया है।

Select Language

Advertisement