Report by : CWN Desk
Published at :
आवारा पशुओं की संख्या का आकलन करे : जिलाधिकारी

चंपावत- पशुक्रूरता निवारण समिति की बैठक में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने पुलिस विभाग,सभी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, नगर पंचायत को संयुक्त टीम बनाकर आवारा पशुओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश दिए।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ पीएस भंडारी ने बैठक में अवगत कराया कि निराश्रित पशुओं के समाधान हेतु वर्तमान में कामधेनु अभियान के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया की जनपद में 03 गौशालाओं में 463 पशु है। मां कामधेनु वात्सल्य सेवा धाम ट्रस्ट लोहाघाट गौशाला में वर्तमान में 185 गो वंशीय पशुओं के भरण पोषण की व्यवस्था की जा रही है। बनबसा एवं टनकपुर में 200 से 250, चंपावत में 20 से 30 तथा लोहाघाट में 20 से 22 आवारा गो वंशीय पशु हैं।
कामधेनु वात्सल्य गौशाला संचालक शंकर दत्त पाण्डेय ने बताया कि पशुपालकों द्वारा नर बछड़े को छोड़ दिया जाता है। जिस पर जिलाधिकारी ने संयुक्त टीम को ऐसे पशुपालकों को चिन्हित कर चालान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को राजस्व की भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए जिसमें गौशाला के निर्माण प्रस्तावित किया जा सके।
बैठक में सीओ चंपावत विपिन चंद्र पंत, उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नंदन प्रसाद पशु चिकित्सा अधिकारी लोहाघाट डॉ डीके चंद डा.टीपी यादव, डा. दीपक कुमार, डा.वैशाली शाह, डा.अमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›