Connect with us

हरिद्वार

बाबा रामदेव बोले, भांग खाना, उत्पात मचाना होली की परंपरा नहीं

Published

on

खबर शेयर करें 👉

योग गुरु रामदेव ने नमामि गंगे घाट पर फूलों से होली खेलकर पर्व मनाया
हरिद्वार। योग गुरु बाबा रामदेव ने होली पर लोगों से ‘भांग’ का सेवन न करने और त्योहार को एकजुटता और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। बाबा रामदेव ने नमामि गंगे घाट पर फूलों से होली खेलकर पर्व मनाया।
उन्होंने कहा, “जो लोग नशा करके हंगामा करते हैं, मैं उनसे अपील करना चाहता हूं कि वे होली का त्योहार शांति और सद्भाव के साथ मनाएं और एक-दूसरे को प्यार भरे रंगों से शुभकामनाएं दें।” कहा कि होली पर भांग खाना और फिर रासायनिक रंग लगाकर उत्पात मचाना होली की परंपरा नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: भारी बारिश से गौलापुल की एप्रोच रोड पर मंडराया खतरा, प्रशासन अलर्ट

रामदेव बाबा ने कहा कि “प्रकृति में चारों तरफ फूल खिल रहे हैं। इसी तरह प्रकृति के रंग हमारे जीवन में भी आए। होली किसी भी तरह के प्रदूषण और नशे का त्योहार नहीं है। सभी धर्मों के लोगों को मिलकर होली का त्योहार मनाना चाहिए और आपस में भाईचारा बनाए रखना चाहिए।”

यह भी पढ़ें 👉  9 दिवसीय बगलामुखी नव कुंडीय शतचंडी के लिए अनुष्ठान व श्री माया श्रीमद् देवी भागवत पुराण शुरू

Select Language

Advertisement