Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई ज्योतिबा फुले की जयंती

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चमुवा खालसा (अल्मोड़ा)। उन्नीसवीं सदी के समाज सुधारक विचारक, देश मे सामाजिक क्रान्ति के अग्रदूत ” महात्मा ज्योतिबा फुले की की आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने चमुवा खालसा में जयंती मनाई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं, दलितों, एवं पिछड़े वर्ग के उत्थान तथा सामाजिक कुरीतिओं को दूर करने के लिए महात्मा फुले ने अपना जीवन समर्पित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर उपचुनाव से पहले नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और पूर्व ब्लॉक प्रमुख उनकी पत्नी भाजपा में शामिल

गोष्ठी में बतौर मुख्य अथिति जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा मौजूद रहे । उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। गोष्ठी मे जिला प्रभारी उपेन्द्र चौधरी, जागेश्वर मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, मीडिया प्रभारी हुकम सिंह, ओबीसी जिला अध्यक्ष पूरन नाथ, ओबीसी मंडल अध्यक्ष दीवान गोस्वामी, प्रदेश कार्यकारी सदस्य हरीश नाथ गोस्वामी, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी, अजय वर्मा, पूरन भट्ट समेत स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Select Language

Advertisement