Report by : CWN Desk
Published at :
दून जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के लिए आज मतदान, 22 साल बाद कार्यालय में होगा चुनाव

अल्मोड़ा। जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष और विभिन्न ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की हेमा गैंडा ने जीत हासिल की। ब्लॉक प्रमुख पदों पर भी भाजपा ने मजबूत पकड़ बनाई है। सल्ट से कांग्रेस की कंचन रावत निर्विरोध विजयी रहीं, जबकि स्याल्दे से मथुरा दत्त, भैंसियाछाना से नीमा आर्या, हवालबाग से हिमानी कुंडू, चौखुटिया से चेतना नेगी, ताकुला से मीनाक्षी आर्या (निर्विरोध), लमगड़ा से त्रिलोक रावत और भिकियासैंण से सतीश नैनवाल भाजपा के खाते में गए। कांग्रेस को धौलादेवी ब्लॉक से लीला बिष्ट और द्वाराहाट से आरती किरौला ने जीत दिलाई। वहीं ताड़ीखेत से निर्दलीय प्रत्याशी बबली मेहरा विजयी रहीं। कुल मिलाकर भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ 8 ब्लॉकों पर कब्जा किया, जबकि कांग्रेस को 3 और निर्दलीय को 1 सीट मिली। इन नतीजों ने एक बार फिर जिले में भाजपा की संगठनात्मक मजबूती को दर्शाया है, हालांकि कांग्रेस ने भी अपने गढ़ बचाए हैं और निर्दलीय ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›