Report by : CWN Desk
Published at :
लक्सर हरिद्वार में डीजे में गाने बजाने पर खूनी संघर्ष, युवक की मौत, 4 घायल

हबीबपुर की घटना, गुर्जरों का गाना बजाने को लेकर हुई कहासुनी

रुड़की। लक्सर थाना क्षेत्र के हबीबपुर कुड़ी गांव में डीजे बजाने को लेकर बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें एक युवक की मौत की मौत व 4 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मई की रात को गांव के ही अनुज सैनी पुत्र सरजीत सैनी के मंढे का कार्यक्रम था जिसमें परिवार वालों ने अपनी खुशियों के इजहार के लिए डीजे भी मंगवाया था और अन्य क्षेत्रों से रिश्तेदार भी बुलवाए थे। गांव के राजेश कुमार ने फोन पर बताया कि डीजे बजने से पूर्व गांव के 4-5 गुर्जर के लड़के आए और उन्होंने कहा की पहले गुर्जर का गाना चलवाओ, इस बात पर वहां उपस्थित जिम्मेदार लोगों ने कहा की पहले आरती बजने दो उसके बाद दूसरे अन्य गाने बजा देंगे लेकिन गुर्जर के लड़के नहीं माने। उसके बाद उनमें कहा सुनी हो गई और देखते देखते कहा सुनी मारपीट में बदल गई।
राजेश कुमार का कहना है की गुर्जरों व अन्य लड़कों ने सागर सैनी पुत्र मुकेश कुमार पर हमला बोल दिया और उसे रेल लाइन पर ले गए जहां उसकी मौत हो गई। जबकि देवबंद से आए 4 रिश्तेदार आनंद पुत्र राजकुमार निवासी देवबंद, अरुण पुत्र विजय सिंह निवासी देवबंद, सोनू पुत्र सुरेशपाल निवासी गुमारसी सहारनपुर, सोनू पुत्र धर्माबीर निवासी मुस्तफाबाद मुजफ्फरनगर गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हे लक्सर और हरिद्वार रेफर किया गया ।। रायसी पुलिस चौकी में बात करने पर जानकारी लगी की उन्हें इस घटना की जानकारी तो है मगर अभी तक उनके पास कोई लिखित में तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एक लड़के की ट्रेन से कटकर हुई मौत की खबर है लेकिन झगड़े में उसकी मौत हुई इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। जबकि मृतक सागर सैनी (उम्र 19 साल) के चाचा राजेश कुमार का कहना है की उसकी बुरी तरह से मारपीट कर हत्या की गई है। खबर लिखे जाने तक पीड़ित परिवार की तरफ से आरोपियों के खिलाफ कोई भी तहरीर नहीं दी गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›