Report by : CWN Desk
Published at : Updated at :
देहरादून चकराता के मीनस के पास बोलोरो गिरी, 3 लोगों की मौत
देहरादून चकराता के मीनस के पास बोलोरो गिरी, 3 लोगों की मौत

देहरादून। 14 अक्टूबर 2023 को तहसीलदार चकराता द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना पर पोस्ट त्यूणी में व्यवस्थापित SDRF रेस्क्यू टीम HC सतेंद्र रावत के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
उक्त घटनास्थल पर एक बोलेरो कैंपर (HP 63 C 5039) जिसमें 03 लोग सवार थे जो नेवल टिकरी, तहसील- चौपाल, हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहे थे। विकासनगर की ओर आते समय मीनस के पास वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें तीनों सवारों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाकर वाहन में फंसे तीनों शवों को बाहर निकाला जिसके पश्चात कड़ी मशक्कत करते हुए वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
मृतकों के विवरण:-
1. राकेश कुमार पुत्र श्री सूरत सिंह, 26 वर्ष, (वाहन चालक)
2. सुरजीत सिंह पुत्र श्री जगत राम, 35 वर्ष
3. श्याम सिंह पुत्र श्री भागमल, 48 वर्ष
उपरोक्त सभी ग्राम- टिकरी, तहसील- नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश के निवासी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›