Connect with us

उधमसिंह नगर

किच्छा में चली गोलियां: घर में घुसकर युवक की हत्या, गांव में दहशत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

किच्छा। ग्राम दरऊ सोमवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। आपसी विवाद में एक युवक की घर में घुसकर हत्या कर दी गई, जबकि कई राउंड फायरिंग से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना में आरोपी पक्ष का एक व्यक्ति भी छर्रे लगने से घायल हो गया। हालात बिगड़ने पर प्रशासन ने गांव में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी है।

जानकारी के अनुसार अकरम के पुत्रों का पिछले कई वर्षों से गांव के ही एक पक्ष से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर 15 अगस्त को भी झड़प हुई थी, जिसमें विरोधी पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अकरम के बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया था। सोमवार को सुबह करीब 11 बजे विरोधी पक्ष के लोग अकरम के घर के पास पेट्रोल पंप के सामने दुकान पर बैठे थे। तभी अकरम का पुत्र आलिम वहां से गुजर गया।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: ईयरफोन ने ली जान! ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को 60 फुट घसीटा, ढाबा संचालक की मौत

आरोप है कि करीब 15 से 20 लोग राइफल, बंदूक, पिस्टल और तमंचों से लैस होकर उसके पीछे-पीछे अकरम के घर तक पहुंचे। वहां उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। आलिम व उसकी बहन ने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने बहन का मोबाइल छीन लिया और आलिम के सीने में गोली दाग दी। गोली लगते ही आलिम लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  आँधी में दो परिवार हुए बेघर, सरकार से मुआवजे की मांग

महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को औपचारिक तहरीर नहीं मिली थी। हालांकि घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement