Report by : CWN Desk
Published at :
मशीन की बेल्ट में आने से ट्रक चालक की मौत, शव के कई टुकड़े हुए

मशीन की बेल्ट में आने से ट्रक चालक की मौत, शव के कई टुकड़े हुए
हरिद्वार।। देर रात इब्राहिमपुर स्थित गत्ते की एक फैक्ट्री में वेस्ट गत्ते की गाड़ी लेकर पंहुचा ट्रक चालक की मशीन की बेल्ट में आ गया। इससे उड़की मौत हो गई। ट्रक चालक के कई टुकड़े हो गए।
सूचना पर रविवार सुबह पंहुची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक समेत समेत आठ लोगों के खिलाफ सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर गैर इरादतन हत्या में केस दर्ज किया है।ट्रक ड्राइवर सोमकार (40) वर्ष पुत्र तेजपाल निवासी रसूलपुर बारूकी थाना भोपा जनपद मुज्जफरनगर यूपी शनिवार रात करीब 11 बजे सिडकुल की एक कंपनी से वेस्ट गत्ता भरकर इब्राहिमपुर स्थित देवभूमि पेपर मिल पंहुचा था। गत्ता उतारने के दौरान मशीन में चलने वाली कनवेयर बेल्ट में वह फंस गया। जब तक कोई कर्मचारी कुछ समझ पाता तब तक ट्रक चालक के कई टुकड़े हो चुके थे। थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई कृषण पाल की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक अमजद काजमी पुत्र मरगुब अहमद निवासी मौहल्ला किला मंगलौर, सुपर वाईजर रामनाथ पुत्र चतरु, लोडर चालक राहुल, उमेश कुमार, फैक्ट्री कर्मचारी भोला पुत्र चिंता, अजय भाटी , राहुल पुत्र संजय भाटी, सुमित पुत्र ओमकार त्यागी निवासी महादेवपुरम सिडकुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›