Connect with us

उधमसिंह नगर

काशीपुर: शिक्षक को तमंचे से गोली मारने वाला 9वीं का छात्र पकड़ा, मामला पहुंचा किशोर न्यायालय

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। कुंडेश्वरी रोड स्थित श्री गुरुनानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को सनसनीखेज वारदात हो गई। कक्षा 9 के छात्र ने अपने शिक्षक पर तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली दाएं कंधे के नीचे लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है।

घटना सुबह 9:45 बजे की है, जब भौतिक विज्ञान के शिक्षक गगनदीप सिंह कोहली कक्षा समाप्त कर बाहर निकल रहे थे। तभी एक छात्र ने टिफिन बॉक्स से तमंचा निकाला और पीछे से फायर झोंक दिया। गोली लगते ही शिक्षक नीचे गिर पड़े। छात्र भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अन्य शिक्षकों ने तुरंत उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 👉  डांट से नाराज़ युवक ने की चाची की हत्या, मां और भाई घायल

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खाली खोखा और अवैध तमंचा बरामद किया। जांच में सामने आया कि छात्र को शिक्षक से दो दिन पहले की घटना को लेकर गुस्सा था। छात्र का आरोप है कि उसने सवाल का सही जवाब दिया था, फिर भी शिक्षक ने उसे थप्पड़ मारा था। इसी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भू-घोटाले: उपपा की मांग, दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई

एएसपी अभय सिंह ने बताया कि आरोपी नाबालिग है। शिक्षक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है और छात्र को अभिरक्षा में लेकर किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement