Report by : CWN Desk
Published at :
ऋषिकेश में गोवा बीच पर नहाते समय पंजाब का युवक गंगा में बहा, अर्जुन अवार्डी दीपक हुड्डा की हरिद्वार में बची जान

चमोली। जनपद में गुरुवार को दो दर्दनाक घटनाएं सामने आईं, जिनसे जिले में शोक और चिंता का माहौल है। पहली घटना गौचर क्षेत्र की है, जहां बमोथ पुल से एक बुजुर्ग महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने महिला को कूदने से रोकने की कोशिश की, लेकिन जब तक वे वहां पहुंचे, वह नदी में कूद चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें महिला की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बताया जा रहा है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पूर्व में भी कई बार बिना बताए घर से निकल चुकी थी। घटना के बाद परिजन सदमे में हैं और प्रशासन द्वारा राहत एवं खोज अभियान चलाया जा रहा है।
वहीं, दूसरी दुखद घटना चमोली के देवाल विकासखंड स्थित चौर गांव में हुई, जहां एक सैनिक की पांव फिसलने से 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक वीरेंद्र सिंह (35) पुत्र भजन सिंह, वर्तमान में लैंसडाउन में तैनात थे और एक दिन पहले ही छुट्टी लेकर गांव लौटे थे। बुधवार देर शाम वे किसी अन्य गांव से लौटते समय खाई में गिर गए।
ग्रामीणों ने रात में काफी प्रयास कर उन्हें खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वीरेंद्र सिंह, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख हरेंद्र सिंह कोटडी के छोटे भाई थे। सैनिक की असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›