Report by : CWN Desk
Published at :
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करी, बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के लिए जिलाधिकारी को अहम निर्देश दिए

दैवीय आपदाओं को रोका नहीं जा सकता लेकिन समय से राहत पहुंचकर उसके प्रभावों को जरूर कम किया जा सकता है : मुख्यमंत्री

खटीमा(उधसिहनगर)- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दाढांकी बाढ़ प्रभावितों के लिए बनाए गए राहत शिविर सेंट फ्रांसिस स्कूल पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर, बाढ़ से संबंधित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली और राहत शिविर में प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर बसाने के लिए जिलाधिकारी को आवासीय पट्टे आवंटित करने, पीएम आवास योजना एवम गरीब कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को कर्ज करते हुए बाढ़ प्रभावितों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के निर्देश दिए । उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में बाढ़ से निजात हेतु एवम बाढ़ सुरक्षा हेतु तैयार की जा रही कार्य योजनाओं की गहनता से समीक्षा व निगरानी करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। सीएम ने कहा कि दैवीय आपदाओं को रोका नहीं जा सकता लेकिन प्रभावितों को समय से राहत पहुंचकर उसके प्रभावों को जरूर कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा की मानवीय भूल एवम लापरवाही के कारण आपदाएं घटित न हों, इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›