Report by : CWN Desk
Published at :
चमोली के थराली में बादल फटा, मलबे में दबे घर और गाड़ियां, राहत-बचाव जारी

चमोली जिले के थराली तहसील अंतर्गत टूनरी गदेरा क्षेत्र में शनिवार को बादल फटने से भारी तबाही मच गई। डीसीआर चमोली के अनुसार, तहसील परिसर में काफी मलबा भर गया है और कई गाड़ियां मलबे में दब गई हैं। वहीं, थराली के सागवाड़ा गांव में 20 वर्षीय युवती के घर के भीतर मलबे में दबने की सूचना मिली है। इसके अलावा, चेपड़ों बाजार में कई दुकानें क्षतिग्रस्त हुईं और एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है।

चमोली के थराली में बादल फटा, मलबे में दबे घर और गाड़ियां, राहत-बचाव जारी

बादल फटने से थराली-बाजार, कोटदीप और आस-पास के क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। थराली-ग्वालदम मार्ग मिंग्गदेरा के पास बंद हो गया, जबकि थराली-सागवाड़ा मार्ग भी बाधित है। प्रभावित इलाकों में SDRF और NDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। गौचर से SDRF दल घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है, जबकि BRO मार्ग खोलने का कार्य कर रहा है।

अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश ने बताया कि अतिवृष्टि से आई आपदा के बाद राहत-बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने की व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और नदियों-नालों के किनारे न जाएं।

चमोली के थराली में बादल फटा, मलबे में दबे घर और गाड़ियां, राहत-बचाव जारी
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›