Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

CM धामी की बड़ी घोषणा: चंपावत का देवीधुरा बनेगा नगर पंचायत, बग्वाल मेले में किया ऐलान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चंपावत के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बग्वाल मेले के दौरान देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की

चंपावत। जिले के प्रसिद्ध मां वाराही शक्तिपीठ धाम देवीधुरा में आयोजित बग्वाल मेले के पावन अवसर पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने मंच से मंच संचालन व जनभावनाओं का सम्मान करते हुए खाम प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया की मांग पर देवीधुरा को ‘नगर पंचायत’ बनाने की आधिकारिक घोषणा की। इस दौरान उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और मां वाराही का आशीर्वाद प्राप्त किया।
धार्मिक स्थलों का कायाकल्प और विकास प्राथमिकता जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर के पर्वों, परंपराओं और धार्मिक स्थलों को नया सम्मान और विस्तार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य के चारधाम सहित सभी पौराणिक धार्मिक स्थलों का कायाकल्प कर रही है। शारदा कॉरिडोर, गोल्ज्यू कॉरिडोर, होम स्टे योजना और पूर्णागिरि धाम में 12 महीने दर्शन की व्यवस्था जैसे कदम पर्यटन और स्थानीय रोजगार को नई दिशा दे रहे हैं।
सख्त कानूनों से सुरक्षित हो रही देवभूमि की पहचान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्य में कड़ा धर्मांतरण कानून, यूसीसी (UCC) लागू करने और थूक जिहाद जैसी कुरीतियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने संकल्प लिया कि जो भी देवभूमि को बदनाम करने या विकास कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल हो रहा उत्तराखंड सीएम धामी ने कहा कि देवीधुरा का पवित्र बग्वाल मेला मां वाराही की कृपा से आज देश भर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और अवस्थापना के क्षेत्रों में तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि जनता के सहयोग और मां वाराही के आशीर्वाद से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने का संकल्प जल्द पूरा होगा।

Select Language

Advertisement