Connect with us

देहरादून

CM धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड में अब 60 की उम्र होते ही मिलेगी पेंशन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7.50 लाख लाभार्थियों को 111 करोड़ की पेंशन जारी की। अब 59 की उम्र में ही सर्वे कर पात्रों को पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के जरूरतमंदों के लिए बड़ा कदम उठाया है। सचिवालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत 111.82 करोड़ रुपये की राशि ऑनलाइन जारी की। इस राशि से प्रदेश के 7.50 लाख से अधिक लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मानक पूरे करने वाले हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ देना सरकार की प्राथमिकता है।
पेंशन वितरण के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब 59 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोगों का पहले ही सर्वे किया जाए। इससे सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी हो सकेंगी और व्यक्ति को 60 वर्ष की आयु होते ही पेंशन मिलने लगेगी। वर्तमान में हर साल 60 हजार से ज्यादा नए लाभार्थी इन योजनाओं से जुड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अफसरों को बहुद्देशीय कैंप लगाने और बुजुर्गों के साथ निरंतर संवाद करने के लिए भी प्रेरित किया।
पेंशन योजनाओं के अलावा मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा की तैयारियों की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धामों में आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा और सुगमता सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। इस वर्ष अब तक 29.42 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। भारी संख्या को देखते हुए पर्यटन, स्वास्थ्य और परिवहन विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से नवाचार करने और यात्रियों की सुविधाओं का दायरा बढ़ाने को कहा है। मौसम में आए हालिया बदलावों को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को भी विशेष रूप से सक्रिय रहने की हिदायत दी गई है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि इस वर्ष भी चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाए और श्रद्धालुओं को एक सुखद अनुभव मिले। धामी ने भरोसा दिलाया कि हर श्रद्धालु को दर्शन सुनिश्चित कराए जाएंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement