Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चंपावत में सीएम धामी का बहनों को संदेश: UCC कानून 50% आबादी की 100% सुरक्षा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चंपावत में सशक्त बहना उत्सव के दौरान CM पुष्कर सिंह धामी ने लखपति दीदी योजना और UCC के फायदों पर बात की। पढ़ें सीएम धामी के संबोधन की प्रमुख बातें।

चंपावत। ‘सशक्त बहना उत्सव’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जब भी वे चंपावत आते हैं, उन्हें अपने परिवार के बीच आने जैसा अनुभव होता है। सीएम ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य मातृशक्ति, बहनों और बेटियों की अपेक्षाओं को पूरा करते हुए उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।
मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता का जिक्र करते हुए कहा कि 50 प्रतिशत आबादी की शत-प्रतिशत सुरक्षा का नाम ही UCC कानून है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले दिल्ली और राज्य में शासन करने वालों ने महिलाओं के विकास के लिए कोई ठोस कार्य नहीं किया। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देकर उनके सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है।
राज्य में महिला समूहों की सफलता का जिक्र करते हुए सीएम ने बताया कि उत्तराखंड में अब तक 3 लाख 9 हजार बेटियां ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से महिलाओं द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। देहरादून में भी 13 जिलों के उत्पादों को एक ही स्थान पर बेचने की विशेष योजना तैयार की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में 70 हजार से अधिक महिला समूह सक्रिय हैं, जिनसे 5 लाख से अधिक परिवार जुड़े हुए हैं। वर्ष 2023 से अब तक लगाए गए स्टॉल्स के जरिए महिलाओं ने 12 करोड़ 16 लाख रुपये से अधिक की बिक्री की है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि जब तक उत्तराखंड की प्रत्येक महिला पूरी तरह सशक्त नहीं हो जाती, सरकार निरंतर प्रयास करती रहेगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा, मुकेश कलखुड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी और पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement