Report by : CWN Desk
Published at :
कमिश्नर ने महिला हॉस्पिटल का निरीक्षण किया, बाहरी दवाई लिखने पा नाराजगी जताई

हल्द्वानी- महिला हॉस्पिटल में हो रही लापरवाही की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा महिला हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हॉस्पिटल में कई खामियां देखने को मिली, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को पाटकर लगाई।
उन्होंने कहा कि मरीजों को दवाइयां बाहर के लिए लिखी जा रही हैं, जबकि सरकारी हॉस्पिटल में जन औषधि केंद्र बनाए गए हैं, जहां पर बहुत इमरजेंसी दवाइयों को छोड़कर सामान्य बीमारियों की दवा जन औषधि केंद्र से ही दिए जाने का प्रावधान है, लेकिन बाहर से दवाइयां को लिखी जा रही हैं। महिला हॉस्पिटल में तैनात डॉक्टर को रामगढ़ में रिलीव कर दिया गया था, लेकिन वह अभी तक यहां ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर पाए और ना ही कुछ उनका पता लग रहा है, जो की बड़ी लापरवाही है। ऐसे में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जवाब देने को कहा है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›