Connect with us

उत्तराखंड पुलिस

वाहन के ट्रायल हादसे में लापता महिला अधिकारी की तलाश जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

एसडीआरएफ नहर की तलहटी में जाकर की जा रही सर्चिंग
ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व की चीला रेंज में वाहन के ट्रायल के दौरान हुए हादसे में लापता महिला अधिकारी की तलाश के लिए एसडीआरएफ का सर्चिंग अभियान जारी है। एसडीआरएफ ने अब गोताखोरों को भी अभियान में उतारा है।
सोमवार सांय चीला पावर हाउस के निकट राजाजी टाइगर रिजर्व का एक इंटरसेप्टर वाहन टेस्टिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें वन क्षेत्र अधिकारी व उप वन क्षेत्र अधिकारी समेत चार लोगों की मौत हो गई थी।
पांच लोग घायल हो गए थे। जबकि टाइगर रिजर्व में तैनात वन्य जीव प्रतिपादक आलोकी चीला शक्ति नहर में गिरने के बाद लापता हो गई थी। सभी पांच घायलों का उपचार एम्स ऋषिकेश में चल रहा है। जिनमें से दो की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
उधर, हादसे के बाद से ही लापता वन्य जीव प्रतिपालक की तलाश के लिए एसडीआरएफ ने सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया था। मंगलवार को सुबह से ही एसडीआरएफ घटनास्थल तथा इससे आगे नहर में सर्चिंग में जुटी है।
चीला शक्ति नहर को देर रात बंद कर दिया गया था। मगर, अभी तक नहर का पानी काम नहीं हो पाया है। जिसको देखते हुए एसडीआरएफ ने अब गोताखोरों को सर्चिंग ऑपरेशन में शामिल किया है।
गोताखोर नहर की तलहटी में जाकर सर्चिंग कर रहे हैं। एसडीआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि वाहन दुर्घटना के दौरान लापता महिला अधिकारी की तलाश में देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का कहर: भूस्खलन, जलभराव और नदियों में उफान से जनजीवन प्रभावित, तीन की मौत, सीएम ने दिए अलर्ट पर रहने के निर्देश

Select Language

Advertisement