Report by : CWN Desk
Published at :
टिहरी के नैनबाग क्षेत्र मरोड़ बैंड के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत

एसडीआरएफ ने दोनों शव बरामद किए, 600 मीटर खाई में गिरी थी कार

टिहरी के नैनबाग क्षेत्र मरोड़ बैंड के पास कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत


टिहरी।
पुलिस चौकी नैनबाग द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि नैनबाग क्षेत्र मरोड़ बैंड के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग  600 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
उक्त सूचना प्राप्त SDRF टीम मुख्य आरक्षी प्रदीप पंवार के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन में 02 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। अत्यधिक रात्रि व दुर्गम मार्ग होने के कारण रात्रि में शवों को निकालना संभव नही हो पाया।
आज पुनः SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुँच बनायी व दोनों शवो को रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से  खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। गौरतलब है कि उक्त वाहन किआ सोनेट (UK 08 AY 1973) बड़कोट से देहरादून की ओर आ रहा था व मरोड़ बैंड के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मृतकों का विवरण
1. श्री विजय वालिया पुत्र श्री रामचंद्र वालिया उम्र लगभग 53 वर्ष, निवासी – ग्राम सेवला कल पटेल नगर देहरादून
2. श्री पवन कुमार पुत्र श्री रतन सिंह, उम्र 67 वर्ष, निवासी – जगजीतपुर कनखल हरिद्वार।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›