Connect with us

देहरादून

नाबालिग किशोरी को डरा धमका कर 15 बार दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दुष्कर्म की शिकायत करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देता था तौकीर
देहरादून
। कोतवाली अंतर्गत एक गांव की किशोरी के साथ युवक ने कई बार दुष्कर्म किया। किशोरी की माता की ओर से कोतवाली में आरोपित के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। उसमें कहा कि तौकीर नामक युवक ने डरा धमका कर उसकी नाबालिक पुत्री के साथ चार माह में 15 से अधिक बार दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी गुमसुम रहने लगी, जिस पर उसकी मां ने कारण पूछा तो उसने पूरा वाक्या बताया कि एक युवक पिछले चार माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है, जिसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। जिस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी व पोक्सो अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल संजय कुमार के अनुसार आरोपित की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत हरिद्वार पुलिस की सघन रात्रि चेकिंग अभियान: नियम उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement