Connect with us

हरिद्वार

नोयडा के सपा नेता के बेटे की हरिद्वार में गंगा में डूबने से मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व जिलाध्यक्ष रेशपाल अवाना के 20 वर्षीय बेटे रोहन अवाना की हरिद्वार में गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। रोहन अवाना दिल्ली स्थित डीएवी कॉलेज से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पिता रेशपाल अवाना ने बताया कि रोहन शुक्रवार को कॉलेज और स्कूल के साथियों के साथ ऋषिकेश गया था। सभी दोस्तों ने ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग भी की थी। वहां से घर लौटते समय रविवार सुबह को सभी हरिद्वार में स्थित हरकी पैड़ी के बगल में स्थित कांगड़ा घाट में नहाने लगे। इस दौरान नदी में पानी की भंवर उठी, जिसकी चपेट में बेटा आ गया। मौके पर साथियों ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन बचा नहीं सके।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement