Report by : CWN Desk
Published at :
तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत, गांव में मातम

मृतक बच्चों की उम्र 8 से 12 साल, धान रोप रहे थे स्वजन, घर में अकेले थे बच्चे
रायबरेली। रायबरेली में शनिवार को गांव के किनारे तालाब में एक साथ पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां हैं। मृतक बच्चों की उम्र 8 से 12 साल के बीच थी।
हादसा गदागंज थाना क्षेत्र के मंगता डेरा मजरे बांसी गांव का है।
बांसी रिहायक ग्राम सभा के मंगता का डेरा गांव में ग्रामीण धान की रोपाई करने में व्यस्त थे।बच्चे घर में थे, गांव के किनारे छोटे तालाब में 8 बच्चे नहाने के लिए कूद गए। तालाब गहरा होने के कारण सभी डूबने लगे। बच्चों की चीख-पुकार सुन खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े लेकिन तब तक पांच बच्चे डूब चुके थे। ग्रामीणों ने किसी तरह तीन बच्चों को बचाया। एक साथ 5 बच्चों की डूबने से मौत होने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में मातम पसर गया। एक साथ 5 बच्चों की मौत की गांव में कोहराम मच गया। मृतकों बच्चों की शिनाख्त ऋतु ( 8 ), सोनम (10), वैशाली (12), रुपाली (9) अमित (8) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को समझाया। पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान करने का आश्वासन दिया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›