Report by : CWN Desk
Published at :
निजी स्कूलों में कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की उठाई मांग

मुख्य शिक्षा निदेशक और जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र भेजकर महानगर व्यापार मंडल ने की मांग

हरिद्वार- महानगर व्यापार मंडल ने प्राइवेट स्कूलों में कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की मांग उठाई है। व्यापार ने मुख्य शिक्षा निदेशक और जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र प्रेषित कर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव न करने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने बताया कि भारी भरकम फीस वसूलने के बाद भी स्कूलों में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव नहीं हो रहा है। डेंगू समेत अन्य वायरल लगातार शहर में तेजी से फैल रहे हैं, लेकिन कुछ प्राइवेट स्कूल कीटनाशक दवाओं के छिड़काव को लेकर लापरवाही बरत रहे है। जिसके चलते प्राइवेट स्कूलों के बच्चों में खतरनाक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। दवाओं का छिड़काव न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। कहा कि हर कार्य का चार्ज स्कूलों की ओर से अभिवावकों से वसूला जाता है। स्कूलों में गठित अभिवावक कमेटी भी सिर्फ कागजों तक सीमित रहती है। उनकी कोई मीटिंग और निरीक्षण संबंधित कार्य सिर्फ खानापूर्ति तक सीमित रहता है। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह स्कूलों का निरीक्षण कर उन्हें निर्देशित किया जाना चाहिए। लापरवाही बरतने वाले स्कूलों पर ठोस कार्यवाही करते हुए उनकी मान्यता समाप्त करनी चाहिए।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›