Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

चम्पावत: लोहाघाट में 15 फीट गहरी खाई में गिरने से दंत चिकित्सक डॉ. लोकेश जोशी की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चम्पावत के लोहाघाट में दर्दनाक हादसा। अद्वैत आश्रम अस्पताल के दंत चिकित्सक डॉ. लोकेश जोशी की खाई में गिरने से मौत, परिजनों में कोहराम। पूरी खबर पढ़ें

चम्पावत। जिले से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है। लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग पर बाड़ीगाड़ के समीप एक दंत चिकित्सक की गहरी खाई में गिरने से असामयिक मौत हो गई। मृतक डॉक्टर की पहचान 40 वर्षीय डॉ. लोकेश जोशी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पिथौरागढ़ के निवासी थे। इस अचानक हुए हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है।
डॉ. लोकेश जोशी लोहाघाट स्थित सुप्रसिद्ध अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ अस्पताल में दंत चिकित्सक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह अपनी स्कूटी से बाड़ीगाड़ स्थित अपने आवास पर पहुंचे थे। स्कूटी खड़ी करने के बाद वह जैसे ही अपने कमरे की ओर बढ़े, तभी अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 15 फीट गहरी खाई में जा गिरे।
काफी देर तक जब वह कमरे में नहीं पहुंचे, तो उनकी पत्नी डाली जोशी ने बाहर आकर उनकी खोजबीन शुरू की। पत्नी ने जब नीचे देखा तो डॉ. लोकेश नदी के किनारे खाई में बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पड़ोसियों और स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को आनन-फानन में नजदीकी उपजिला अस्पताल लोहाघाट ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची लोहाघाट थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। थाना निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। डॉ. लोकेश अपने पीछे पत्नी और एक मासूम बेटी को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना पर नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता और मायावती आश्रम प्रबंधन ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement