Report by : CWN Desk
Published at :
आपदा से प्रदेश में आफत, केंद्र ने 413 करोड़ की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

लगातार बारिश से हो चुका है काफी नुकसान, मदद के लिए सीएम धामी ने पीएम का जताया आभार
देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश तबाही मचा रही है। मलबा आने से प्रदेश में 249 मार्ग बंद हैं। लोग जगह जगह फंसे हुए हैं। काफी जानमाल का नुकसान हो चुका है। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड सरकार के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।
बुधवार को आपदा प्रभावित राज्यों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। उत्तराखंड को केंद्र सरकार की ओर से 413 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह राशि गृह मंत्रालय की सिफारिशों के अनुसार जारी की गई है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि देश भर में भारी बारिश के मद्देनजर दिशानिर्देशों में ढील दी गई है। राज्यों को तत्काल सहायता के रूप में धन जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को आपदा मोचन निधि के अंतर्गत 413 करोड़ की राशि जारी करने को लेकर प्रधानमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने पीएम को धन्यवाद कहा है। गौरतलब है कि इस कठिन समय में इस राशि से प्रदेश में जनता को सहायता पहुंचाई जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›