Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

अल्मोड़ा ।जिलाधिकारी वंदना ने आज नगर क्षेत्र के ड्रेनेज कार्य, पार्किंग कार्य तथा मल्ला महल में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ड्रेनेज कार्यों के निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार से समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि नालों के निर्माण में खुदान संबंधी कार्य मानसून सीजन से पहले ही कर लिया जाए। साथ ही कहा कि लेबर बढ़ाकर सभी नालों में कार्य साथ साथ किया जाए। इस दौरान उन्होंने जीआईसी मैदान की सुरक्षा दीवार के लिए भी आपदा न्यूनीकरण में प्रस्ताव बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने मल्ला महल के कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने संबंधितों को निर्देश दिए कि जो भी अवशेष कार्य हैं उन्हें जल्द पूर्ण किया जाए। साथ ही कार्यों को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मल्ला महल के ध्वस्तीकरण होने वाले भवनों को नियमानुसार समिति बनाकर निस्तारित करने के भी निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने जीजीआईसी पार्किंग तथा भैरव मंदिर पार्किंग का भी स्थलीय निरीक्षण किया तथा इस संबंध में कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि यदि ठेकेदार द्वारा अनुबंध के अनुरूप तथा समय सीमा के तहत कार्य नहीं किए जा रहें है तो ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने पार्किंग निर्माण में सामग्री की गुणवत्ता को लेकर कहा कि सामग्री की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाए।
इस दौरान अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी, तहसीलदार कुलदीप पांडे समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›