Report by : कालू वर्मा
Published at :
डीएम-एसएसपी ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर किया दुग्धाभिषेक, कांवड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभ
डीएम-एसएसपी ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर किया दुग्धाभिषेक, कांवड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभ

कांवड़ियों को भेंट किए विभिन्न फलाहार एवं पानी की बोतलें

डीएम-एसएसपी ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर किया दुग्धाभिषेक, कांवड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभ

गंगा सभा के पदाधिकारी एवं कई गणमान्य व्यक्ति रहे पूजन  कार्यक्रम में उपस्थित

डीएम-एसएसपी ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर किया दुग्धाभिषेक, कांवड़ यात्रा का विधिवत शुभारंभ

हरिद्वार। कांवड़ मेला 2023 आज दिनांक 04-07-23 को जिलाधिकारी हरिद्वार श्री धीराज सिंह गबर्याल एवं एसएसपी श्री अजय सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हर की पैड़ी पहुंचकर मां गंगा की पूजा अर्चना एवं दुग्धाभिषेक कर विधिवत रूप से कावड़ मेला 2023 का  शुभारंभ किया गया।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी एवं एसएसपी सहित शासन/प्रशासन के विभिन्न अधिकारी गण द्वारा गंगा जली लेने हर की पैड़ी पहुंचे कांवड़ियों को पेयजल की बोतलें एवं फलाहार वितरित कर सकुशल यात्रा की शुभेच्छा प्रकट की। कार्यक्रम के दौरान गंगा सभा के प्रतिनिधि एवं कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›