Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
गरुड़ बाजार में आमने-सामने बाइकों की टक्कर, वीडियो वायरल

बागेश्वर। गरुड़ बाजार में दो मोटर साइकिल चालकों की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना का वीडियो एक सी.सी.टी.वी.में कैद हो गया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गंभीर घायल दोनों युवकों का इलाज चल रहा है।
घटना बागेश्वर में गरुड़ के टीटबाजार के पास की है। वीडियो में के.टी.एम.बाइक संख्या यू.के.02 ए 9776 और एक अन्य पल्सर बाइक की टक्कर दिख रही है।
घटना के समय दोनों मोटरसाइकिल चालक विपरीत दिशाओं से आ रहे थे। तेज रफ्तार से आ रही बाइक दूसरी तरफ से आ रही बाइक में घुस गई। टक्कर से दोनों बाइक चालक हवा में पलटी खाकर जमीन पर गिर गए। घायल हिमांशु बसवाल, चंदन बोरा और दीपक लोबियाल को प्राथमिक उपचार के लिए सी.एच.सी.बैजनाथ भेजा जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दीपक लोबियाल को हायर सेन्ट रैफर कर दिया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›