Connect with us

हरिद्वार

फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इसलिए पहुंची हरिद्वार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को हरिद्वार पहुंची। उन्होंने दक्षिण काली मंदिर मे पूजा की. इस दौरान कंगना का परिवार भी उनके साथ मौजूद रहा. मीडिया से बातचीत में कंगना ने कहा कि पहले हमारी दो धामों की यात्रा खराब मौसम के कारण नहीं हो पाई थी. इसलिए आज फिर हरिद्वार में आकर साधु संतों का आशीर्वाद लिया है ताकि इस बार तो महादेव के दर्शन हो जाएं. 
कंगना ने इस दौरान अपनी फिल्म एमरजेंसी को लेकर कहा कि एक फिल्म मेकर के तौर पर मेरी जर्नी की शुरुआत हो रही है. वहीं फिल्मों पर बैन को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि अगर सेंसर ने कि ‘जो लोग फिल्मों को बैन करने की मांग करते हैं या फिर बैन करते हैं उन्हें समझना चाहिए कि सरकार की सेंसर बॉडी नेउस फिल्म को अनुमति दी है. उस सेंसर बॉडी का अपमान और निरादर करना सही नहीं है. यह एक तरह से संविधान का निरादर है.  कंगना बुधवार को बदरीनाथ और केदारनाथ दर्शन के लिए रवाना होंगी. 

Select Language

Advertisement