Report by : CWN Desk
Published at :
पेपर मिल के बाहर यार्ड में खड़े ट्रक में हाईटेंशन लाइन से लगी आग, क्लीनर की झुलसकर मौत

काशीपुर। एक दर्दनाक घटना में बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आये ट्रक के क्लीनर की मौत हो गई। घटना कूंडा थाना क्षेत्र की एक पेपर मिल में हुई। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।जानकारी के अनुसार जसपुर रोड पर स्थित एक पेपर मिल से मुरादाबाद के ग्राम जटपुरा स्थित गोल्डन ट्रांसपोर्ट के ट्रक संख्या यूपी 21 सी 5545 में बुधवार को मिल का तैयार क्राप्ट पेपर रोल लोड किया। बताया जा रहा है कि ठाकुरद्वारा के ग्राम नाखुनका निवासी ट्रक चालक अय्यूब अली मंगलवार की शाम ट्रक मिल में खड़ा कर अपने घर आ गया और अपने क्लीनर शिवपाल सिंह (22) पुत्र सोमपाल सिंह निवासी ग्राम गक्खरपुर, थाना डिलारी, जिला मुरादाबाद को ट्रक पर छोड़ गया।आज सुबह ट्रक में पेपर रोल लोड कर उसपर त्रिपाल लगाने शिवपाल जैसे ही ट्रक के ऊपर चढ़ा तो उपर से गुजर रही बिजली की हाइटेंशन लाइन पर उसका हाथ लग गया और तेज धमाके के साथ आग लग गई। जिससे शिवपाल की दर्दनाक मौत हो गई । जिससे मिल कर्मियों में हड़कंप मच गया ।सूचना मिलते ही फायरकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मिल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पाया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया । ट्रक चालक अय्यूब अली ने बताया कि उसका क्लीनर शिवपाल करीब 20 दिन पूर्व ही उसके पास आया था । वह अविवाहित था, और वह चार भाई दो बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजन पेपर मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›