Connect with us

हरिद्वार

शिव भक्तों के स्वागत में अन्य अधिकारियों के साथ में  हेलीकॉप्टर से की गई पुष्प वर्षा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरकी पैड़ी क्षेत्र में अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण कर लिया गया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था पहुंचे हरिद्वार

सीसीटीवी कंट्रोल रूम में एसएसपी हरिद्वार एवं अन्य अधिकारियों को किया ब्रीफ

हरिद्वार। आज दिनांक को 06-07-23 को अप्पर पुलिस महानिदेशक डा. वी मुर्गेशन द्वारा हरिद्वार पहुंचकर सर्वप्रथम सीसीआर में पहुंचकर सीसीटीवी कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जनपद के मेला क्षेत्र का जायजा लेते हुए उपस्थित अधिकारियों से अब तक की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया गया साथ ही आगे मेले को सकुशल संपादन हेतु क्या करना है।
उसके संबंध में एसएसपी हरिद्वार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कांवड़ मेला ड्यूटी  में अभी तक उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गयाl
पैदल हर की पैड़ी पहुंचकर अप्पर पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा हर की पैड़ी क्षेत्र एवं आसपास के घाटों  चंडी चौक, शंकराचार्य चौक का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया जिन स्थानों पर कमी पाई गई उक्त हेतु संबंधित जोनल प्रभारियों को मौखिक रूप में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए l अनुपस्थित पाए जाने पर चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया। भ्रमण के दौरान ड्यूटी पर मौजूद रिक्रूट कांस्टेबलों  एवं अन्य कर्मियों  से व्यक्तिगत रूप से  बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं मेले के संबंध में कुछ फीडबैक भी लिया गया। शिव भक्तों के स्वागत में अन्य अधिकारियों के साथ में नहर पटरी एवं हर की पैड़ी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई l

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement