Connect with us

हरिद्वार

कांवड़ियों के लिए अफसरों ने चलाया लंगर, सीओ ऑप्स ने लंगर को प्रसाद वितरण कर की सेवा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कांवड़ियों की सेवा की पहल का स्वागत करते हुए भोले के रंग में रंगे एसएसपी अजय सिंह

हरिद्वार। कांवड़ मेला 2023 श्रावण मास में भगवा वस्त्र धारी शिवभक्तों के विशाल आवागमन के साक्षी बन रहे धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ियों की सेवा के लिए स्थानीय लोग अपने-अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक सूक्ष्म सेवा ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल के नजदीक स्थित नहर पटरी पर की जा रही है जहां कांवड़ियों को सात्विक भोजन कराने के लिए लंगर संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमगौड़ा बैराज का गेट टूटने से किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं: महाराज

भण्डारा संचालन की जानकारी मिलने पर एसएसपी अजय सिंह स्वयं अन्य ऑफिसर्स के साथ आज भण्डारे में पहुंचे। भण्डारे में भोजन सामग्री प्रबंध, साफ-सफाई की व्यवस्था आदि का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस कप्तान व एसडीएम श्री पूरण सिंह राणा द्वारा भण्डारे हेतू ₹25000-25000/- की धनराशि दान की।
इस दौरान सीओ ज्वालापुर/ऑप्स निहारिका सेमवाल को बावर्दी दुरुस्त कांवड़ियों के लिए तैयार की जा रही पूरियां बनाते देख मौजूद सभी जन हर्षित नजर आए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement