Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

बागेश्वर उपचुनाव से पहले नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और पूर्व ब्लॉक प्रमुख उनकी पत्नी भाजपा में शामिल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। बागेश्वर उपचुनाव के बीच नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और पूर्व ब्लॉक प्रमुख उनकी पत्नी बुधवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। इनके अलावा बसपा जिलाध्यक्ष सुंदर स्यूनेवाल ने भी अपने समर्थकों संग भाजपा का दामन थाम लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा में आने के लिए आतुर हैं। सीएम धामी को इस कार्यक्रम में शामिल होना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं पहुंच सके।
भाजपा कार्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष खेतवाल पूर्व प्रमुख ब्लॉक प्रमुख अपनी पत्नी रेखा और बसपा के जिलाध्यक्ष स्यूनेवाल अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। सीएम धामी ने वर्चुअल संबोधन में विकास के लिए भाजपा के हाथ मजबूत करने पर जोर दिया। बता दें सुरेश खेतवाल बतौर निर्दलीय प्रत्याशी बागेश्वर नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव जीते थे।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, सांसद अजय टम्टा, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, जिला प्रभारी वीरेंद्र वल्दिया, संयोजक शिव सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कई लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। सदस्यता लेने वालों में पालिका सभासद नीमा दफौटी, मुन्नी देवी, उमा गुरुरानी आदि शामिल रहे। इस दौरान बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, दीपा आर्या, राम सिंह कोरंगा, रूपा रौतेला, डॉ.राजेंद्र सिंह परिहार, महामंत्री संजय परिहार, घनश्याम जोशी आदि भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्णागिरि मेले का भव्य आगाज: CM धामी और अजय टम्टा ने किया उद्घाटन, टनकपुर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Select Language

Advertisement