Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

निर्माणाधीन सीवर लाइन में अनियमिता से रानीधारा के लोगों में रोष

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मांगें नहीं मनाने पर क्षेत्रवासी धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के नेत्रत्व में करेंगे आंदोलन: विनय किरौला

अल्मोड़ा। रानीधारानिवासियों ने क्षेत्र में बन रही सीवरलाइन के कार्य की धीमी गति व लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की है । क्षेत्रवासियों ने धर्मनिर्पेक्ष युवा मंच के नेत्रत्व में संबंधित विभाग से वार्ता की । अधिकारियों द्वारा शीघ्र समाधान की बात कही गयी। जिस पर प्रतिक्रिया में मंच के सयोंजक विनय किरौला व मंच के अन्य सदस्य व रानीधारावासियों ने आज अधिशासी अभियंता जल निगम के प्रतिनिधि कनिष्ठ अभियंता जोशी से वार्ता कर 3 सूत्रीय माँग रखी। पहली सीवर लाइन को बनाते समय उसके ऊपर के मलवे को हटाया नही जा रहा है,जिससे आम रास्ते मे मिट्टी के ढेर लग गया है। जिस कारण आम रास्ता खुर्द-बुर्द हो चुका है।स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों लो इस रास्ते से आवाजाही करते है।हल्की सी बारिश में सीवर लाइन के ऊपर पड़ी मट्टी मलवे के ढेर में तब्दील हो जाती है। जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन के कारण किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि होने पर विभाग जिम्मेदार होगा। सीवर लाइन में जगह-जगह चैम्बर बनाये जाय तांकि लाइन चौक होने पर शीघ्र दुरुस्त की जा सके।
क्षेत्रवासियों ने धीमी गति से चल रहे सीवर लाइन के कार्य से भी नाराजगी जताई है। जिस रास्ते मे काम चल रहा है प्रतिदिन स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों लोग इस रास्ते आवागमन करते है। कार्य तीव्र गति से किया जाए,ताकि रानीधारावासी रास्ते पर सुगमता से आ जा सकें।
विनय किरौला ने कहा कि हमारा संगठन व समस्त रानीधारा वासी सीवर लाइन के इस कार्य मे विभाग को पूर्ण सहयोग करने करने को प्रतिबद्ध है।
कनिष्ठ अभियंता ने कहा कि कल दिनांक 13/06/2023 को जल निगम की टीम स्थलीय निरीक्षण के लिए आएंगी और उपरोक्त मांगो को जल्द पूरा किया जाएगा।
विनय किरौला ने विभाग को चेताते हुए कहा कि यदि बरसात से पूर्व मट्टी का ढेर नही हटाया गया और चैंबर नही बनाये तो धर्मनिरपेक्ष युवा मंच अनशन में बैठने को मजबूर हो जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से विभाग की होगी।
ज्ञापन देने वालो में मयंक पंत, श्याम सिंह, सौरभ पंत, देवेंद्र सिंह, मुकुल पंत, भूपाल सिंह, भुवन कांडपाल, कुंदन रावत, कविता नेगी, विजय प्रसाद, सरस्वती देवी, भावना रावत, माया कांडपाल, महेश पंत, अनिता पंत, राजेन्द्र रावत आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement