Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

कार नदी में गिरी, चार लोगों की मौत, दो लोग घायल

Published

on

खबर शेयर करें 👉

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरे पत्थर से बचने के फेर में हुआ हादसा

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ से गिरे पत्थर से बचने के फेर में एक कार नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।
जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम उत्तरकाशी से भटवाड़ी के द्वारी गांव जा रही कार आर्य आश्रम लालढांग के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर भागीरथी नदी में जा गिरी। कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाया। कार में सवार इन्द्रा देवी(51)पत्नी उत्तम सिंह, आशा देवी (41) पत्नी मंगलदास निवासी ग्राम द्वारी व कर्णलाल(51)निवासी सालंग भटवाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्गा देवी (58) पत्नी धर्म सिंह निवासी द्वारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वाहन चालक आदित्य रावत(26)पुत्र रामचंद्र व लुदर सिंह (20) पुत्र योगेश दोनों निवासी द्वारी गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें से आदित्य को गंभीर हालत के चलते दून रेफर कर दिया गया है जबकि लुुदर सिंह को जिला अस्पताल उत्तरकाशी में उपचार चल रहा है। इससे पहले जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग में यात्रियों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, वाहन में 11 यात्री सवार थे, 7 को सकुशल रेस्क्यू किया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement