Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

अगस्त्यमुनि के गहड़ गांव में घर के आंगन से दो साल की बच्ची को उठाकर ले गया गुलदार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

ग्रामीण शोर मचाते हुए पीछे दौड़े तो गुलदार बच्ची को छोड़कर भाग गया, बच्ची की मौत

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि ब्लॉक की ग्रामसभा गहड़खाल के गहड़ गांव में दो साल की बच्ची को गुलदार ने निवाला बना लिया।
जानकारी के अनुसार, गहड़ निवासी विनोद कुमार की बेटी सृष्टि गुरुवार शाम छह बजे घर के आंगन में दादी के सामने खेल रही थी। इस दौरान गुलदार सृष्टि को उठा ले गया। दादी की चीख-पुकार पर परिजन व ग्रामीण जुट गए। तत्काल ही ग्रामीण शोर मचाते हुए पीछे दौड़े तो गुलदार, बच्ची को छोड़कर भाग गया। बच्ची का शव घर से दो सौ मीटर दूरी पर मिला। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आपदा प्रबंधन और वन विभाग की टीम मौके पर गई है। वहीं, इस क्षेत्र की यह दूसरी घटना बताया जा रही है। इससे पहले कूपरसेरा गांव में एक बच्चे को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement