Report by : CWN Desk
Published at :
पौड़ी द्वारीखाल के ग्राम ठांगर पो बाडियूं निवासी बच्चे पर गुलदार झपटा, हालत गंभीर, एम्स में भर्ती

पौड़ी। विकासखंड द्वारीखाल के ग्राम ठांगर पो बाडियूं के निवासी मोहन सिंह के बेटे कार्तिक कुमार पर गुलदार ने सुबह सात बजे आत्मघाती हमला कर दिया। ताऊ कुलदीप ने गुलदार के जबड़े से कार्तिक को छुड़ाया। कार्तिक को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय, सतपुली में फर्स्ट एड के बाद एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया जा रहा है।
शनिवार सुबह कार्तिक और उसकी छोटी बहन चार वर्षीय माही शौचालय गये थे, तभी गुलदार ने अचानक कार्तिक पर हमला कर दिया। पिता मोहन सिंह अपनी दैनिक दिनचर्या से मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। वह घर पर नहीं थे। मोहन सिंह का शौचालय नहीं है वह शौच के लिए घर से बाहर जाते हैं।
कार्तिक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गुलदार के हमले से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने वन विभाग से गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि वन विभाग गुलदार को पकड़ कर एक जगह से दूसरी जगह छोड़ देते हैं, जिससे गुलदार जगह-जगह आत्मघाती हमला कर देते हैं। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›