Report by : राम सिंह, अल्मोड़ा
Published at :
गुरिल्लों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को सौंपा मांगपत्र

अल्मोड़ा प्रवास पर पहुंचे थे काबिना मंत्री सौरभ बहुगुणा
अल्मोड़ा।
एसएसबी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला ने एस एस बी स्वयं सेवकों की मांगों, दुग्ध संघ की समस्याओं सहित अनेक जन समस्याओं के समाधान के लिए अल्मोड़ा प्रवास पर आये काबिना मंत्री सौरभ बहुगुणा को ज्ञापन सौंपा।
एसएसबी स्वयं सेवकों की ओर से दिए ज्ञापन में राज्य सरकार द्वारा जारी शासनादेशों, मंत्रीमंडल के निर्णयों पर कार्यवाही की मांग की गयी है वहीं दुग्ध उत्पादकों की ओर से दिए गये ज्ञापन में दुग्ध मूल्य प्रोत्साहन 6 रूपये लीटर दिये जाने, सचिव मानदेय एक रूपये लीटर दिये जाने, दुग्ध संघ अल्मोड़ा को पशु चिकित्सा अनुदान दिये जाने,हेड लोड एक रूपये प्रति लीटर प्रति किलोमीटर दिए जाने, दुग्ध संघ अल्मोड़ा को  घाटे  से उबारने के लिए अनुदान अथवा तरल ऋण की ब्यवश्था किए जाने तथा दुग्ध संघ में ब्याप्त भ्रष्टाचार की गहन जांच एवं दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की गयी है।
जनसमस्याओं के समाधान के संबंध में दिए ज्ञापनों में राजकीय इन्टर कालेज नगरखान का भवन निर्माण करने, नगरखान में पशु चिकित्सालय खोले जाने, राज्य आंदोलनकारियों की पैंशन बढ़ाये जाने, क्षैतिज आरक्षण का विधेयक पारित कराये जाने, राज्य आंदोलनकारियों के आश्रितों को पैंशन दिये जाने तथा  छूटे राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हीकरण किये जाने की मांग की गयी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›