Report by : CWN Desk
Published at :
पिथौरागढ़: गुलदार के हमले से सहमी छात्रा, सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल का समय बदलने की मांग

पुरोला (उत्तरकाशी)। विकासखंड पुरोला के पुजेली गांव के कुमोला तोक में सोमवार को एक महिला पर घास काटते समय गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार पुजेली गांव निवासी उर्मिला देवी पत्नी चंद्रमोहन नौटियाल गांव के समीप सेब के बगीचों के पास घास काट रही थीं। वहीं आसपास कुछ मजदूर सेब तुड़ान का कार्य कर रहे थे। दोपहर के समय अचानक झाड़ियों से निकले गुलदार ने उर्मिला देवी पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में महिला के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के दौरान मजदूरों और आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह गुलदार को वहां से भगाया। इसके बाद घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद पुजेली क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए और क्षेत्र के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।
घटना की सूचना मिलते ही उप वन संरक्षक डीपी बलूनी ने रेंज अधिकारी अभिलाष सक्सेना को महिला की स्थिति जानने अस्पताल भेजा और क्षेत्र में गश्त तेज करने के निर्देश दिए। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे समूह में जंगल जाएं और पूरी सावधानी बरतें।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›