Connect with us

चमोली/उत्तरकाशी/रुद्रप्रयाग/टिहरी/पौड़ी

टिहरी में गुलदार का आतंक: दिनदहाड़े महिला पर हमला, हालत गंभीर

Published

on

खबर शेयर करें 👉

टिहरी: टिहरी के प्रतापनगर क्षेत्र के पट्टी ओण के भेलुंता में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दिनदहाड़े एक गुलदार ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है और उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, मंजू देवी (32) पत्नी रविंद्र राणा, सोमवार को अन्य महिलाओं के साथ जंगल में घास लेने गई थीं। तभी अचानक घात लगाए बैठे एक गुलदार ने उन पर हमला बोल दिया। महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन महिला को लेकर सीएचएसी पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टर हर्ष वर्मा के अनुसार, महिला के सिर, मुंह और शरीर पर गुलदार के नाखूनों के गहरे निशान हैं।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय विधायक नेगी ने महिला से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने वन विभाग को महिला के इलाज के लिए तत्काल आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। वन रेंजर हर्षराम उनियाल अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि महिला के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दे दी गई है।
क्या करें
* जंगल में अकेले न जाएं।
* हमेशा समूह में ही जंगल में जाएं।
* जंगल में जाने से पहले स्थानीय अधिकारियों को सूचित करें।
* जंगल में शोर मचाते रहें।
* यदि आप गुलदार को देखते हैं तो तुरंत उस जगह से दूर हट जाएं।

Select Language

Advertisement