Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी की व्लॉगर कल्पना रावत ने की साइबर उत्पीड़न की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर सक्रिय व्लॉगर कल्पना रावत ने साइबर उत्पीड़न और निजी जीवन में दखल का आरोप लगाते हुए हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। कल्पना सोमवार को हल्द्वानी थाने पहुंचीं, जहां पहले उन्होंने महिला सेल में शिकायत दी। वहां से उन्हें कोतवाली भेजा गया। कल्पना के साथ सक्रिय व्लॉगर ज्योति अधिकारी भी मौजूद रहीं।
कल्पना रावत का आरोप है कि एक युवक उनकी वीडियो क्लिप्स को बिना अनुमति के तोड़-मरोड़ कर अपने व्लॉग में इस्तेमाल कर रहा है। साथ ही वह उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है। व्लॉगर ने युवक पर साइबर क्राइम और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
कोतवाली प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। संबंधित युवक की पहचान की जा रही है और सोशल मीडिया कंटेंट की भी समीक्षा की जा रही है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Select Language

Advertisement