Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार रोड़ीबेलबाला वैंडिंग जोन की दुकानों में लगी आग

लाखों का नुकसान, मां भागीरथी लघु व्यापार रेहड़ी पटरी खोखा एसोसिएशन ने की मुआवजे की मांग

हरिद्वार। रोड़ीबेलबाला वैंडिंग जोन की दुकानों में होली की रात आग लगी। आग से कई दुकानें जलकर राख हो गई। मां भागीरथी लघु व्यापार रेहड़ी पटरी खोखा अध्यक्ष  मंजुल तोमर ने जली दुकानों का मुआयना किया। जिन व्यापारियों की दुकान जली हैं एक-एक लाख मुआवजा देने के साथ अग्निकांड की जांच कराने की मांग की है। कहा कि आग लगने से लघु व्यापारियों की दुकान जलने से काफी नुकसान हुआ है। रोड़ीबेलवाला पुलिस की ततपरता से आग को फैलने से रोका गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›