Connect with us

हरिद्वार

हरकी पैड़ी के पास झगड़ा, गोली मारने की सूचना से हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

नशा बेचने वालों में पुरानी रंजिश पर झगड़ा, एक अस्पताल में भर्ती

हरिद्वार। हरकी पैड़ी के पास एक युवक को गोली मारने की सूचना पर हड़कंप मच गया। युवक लहुलुहान हालत में मिला है। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। शुरूआती छानबीन में गोली मारने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने हर एंगल से जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार शाम सूचना मिली कि हरकी पैड़ी के कांगड़ा घाट पर एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी।
सूचना पर सीओ सिटी मनोज ठाकुर, शहर कोतवाल भावना कैंथोला सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। युवक लहुलुहान हालत में मिला। उसके सिर पर गहरी चोट लगी हुई थी। युवक ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले शराब पीने को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। उन्होंने ही उसकी हत्या का प्रयास किया है। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  राजीव भरतरी की याचिका पर सुनवाई, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव वन को नोटिस

डाक्टरों ने बताया कि युवक के सिर पर गोली नहीं लगी है, बल्कि किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। शहर कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि युवक को गोली नहीं लगी है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।

Select Language

Advertisement