Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

तो गंगोलीहाट में ताई, चेचेरी बहन, बहू और पत्नी के मौत के घाट उतारने वाले आरोपी ने लगा ली फांसी!

Published

on

खबर शेयर करें 👉

जंगल मे पेड़ पर लटका मिला शव, शव आरोपी का होने की सूचना

पिथौरागढ़। गंगोलीहाट बरसुम गांव में ताई, चेचेरी बहन और बहू की निर्मम हत्या करने के बाद पत्नी को भी मौत के घाट उतारने वाले आरोपी के खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। हालांकि, शव की शिनाख्त की जा रही है। शिनाख्त होने तक शव आरोपी का ही होने की पुष्टि नहीं की जा सकती हैं। राजस्व और रेगलूर पुलिस के घटना स्थल पर रवाना होने की जानकारी मिली है।
जानकारी के मुताबिक 4 दिन पूर्व संतोष राम पुत्र मोहनराम ने बरसुम क्षेत्र में 4 महिलाओं की हत्या की गई थी जिसमें 3 महिलाओं की गला रेत कर हत्या की गई थी। वही हत्यारे ने अपनी पत्नी की गला घोटकर हत्या की थी। जिसमें जनपद पुलिस के द्वारा हत्यारे की खोजबीन की जा रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार को दिवाली बगड़ क्षेत्र में एक शव पेड़ से लटका मिला है। शव हत्यारे आरोपी का बताया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement