Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बुलेट, DIT के दो छात्रों की दर्दनाक मौत

अल्मोड़ा के सल्ट में बड़ा सड़क हादसा। मरचूला स्टेट हाईवे पर कार खाई में गिरने से पंजाब नेशनल बैंक के हेड कैशियर सुभाष बिष्ट की मौत। पुलिस ने रेस्क्यू कर शव निकाला।

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ मरचूला स्टेट हाईवे पर कूपी बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण सड़क हादसे में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की थलीसैंण शाखा में कार्यरत हेड कैशियर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
हादसा शनिवार सुबह करीब 07:25 बजे हुआ, जिसकी सूचना राहगीरों ने तुरंत मरचूला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह अपनी टीम और रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वाहन संख्या UK-19B-0880 खाई में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिला। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुभाष सिंह बिष्ट के रूप में हुई है। सुभाष मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के धुमाकोट के रहने वाले थे और वर्तमान में काशीपुर के कचनाल गाजी में रह रहे थे। वे पंजाब नेशनल बैंक की थलीसैंण शाखा में हेड कैशियर के पद पर तैनात थे। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और बैंक कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस जांच में पता चला है कि सुभाष सिंह बिष्ट शुक्रवार शाम बैंक का कामकाज निपटाने के बाद अवकाश के चलते अपने घर काशीपुर लौट रहे थे। इसी दौरान कूपी बैंड के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन अब हादसे के सटीक कारणों की जांच कर रहा है कि दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई या मानवीय भूल से।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›