Report by : CWN Desk
Published at :
केला खेड़ा के रंपुराकाजी गांव में नदी किनारे महिला और पुरुष के कटे पैर मिलने से हड़कंप

बाजपुर। केला खेड़ा के अंतर्गत ग्राम रंपुराकाजी में एक नदी के किनारे महिला के दो पैर और एक पुरुष का कटा हुआ पैर मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मचा है। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी बाजपुर, गदरपुर थानाध्यक्ष राजेश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। सीओ भंडारी ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पैर किसके हैं। छह टीमें बनाकर संघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा ग्रामीणों की मदद से पुलिस खोजबीन में जुटी है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›