Connect with us

हल्द्वानी

पत्नी को गैर मर्द के साथ देख पति हैरान, घर में ताला लगा पहुंचा पुलिस के पास

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- शहर में इस दौरान पति द्वारा पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्ति जनक स्तिथि में कमरे में देखे जाने का मामला सुर्खियों में है। जिसके बाद वहाँ हंगामा खड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि अपनी पत्नी को एक सिपाही के साथ कमरे में देख वो हक्का बक्का रहे गया । पति द्वारा आन फान में कमरे में बाहर से ताला लगाकर पुलिस से शिकायत करने मेडिकल पुलिस चौकी पहुंच गया। जब तक वह घर आता उससे पहले पत्नी ने फोन कर किसी को बुलाकर बाहर से ताला तुड़वाकर सिपाही को फरार करवा दिया। जिससे पति-पत्नी में जमकर हंगामा हुआ। फिर मामला कोतवाली और मजिस्ट्रेट तक पहुंच गया। फिलहाल पूरे मामले में किसी तरह से कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। लेकिन मजिस्ट्रेट के सामने पति पत्नी ने बयान दर्ज किए गए है। बताया जा रहा है कि पीड़ित के मुताबिक उसकी शादी 14 साल पहले हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं, पत्नी एक चिकित्सालय में काम करती है। बताया जा रहा है कि बुधवार को दुकान से कुछ सामान लेने पति जब घर पहुंचा तो दरवाजा और खिड़कियां बंद थीं। उसने कई आवाज लगाई, लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला, कुछ देर बाद जब पत्नी ने दरवाजा खोला तो एक व्यक्ति पुलिस की आधी वर्दी में मौजूद था, इस पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। इससे पहले कि सिपाही बाहर निकल पाता, पति ने मौका देखते ही कमरे को बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद वह शिकायत लेकर मेडिकल चौकी पहुंचा। जब तक वह पुलिस को लेकर घर पहुंचता है, इससे पहले महिला ने एक व्यक्ति की मदद से दरवाजे पर लगा ताला तुड़वा दिया और पुलिसकर्मी को भगा दिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement