Report by : CWN Desk
Published at :
अवैध खनन को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञा में , मुकदमा दर्जकरने के निर्देश

हल्द्वानी- निर्माणाधीन नहर कवरिंग कार्य नगर निगम से नवाबी रोड शिव मंदिर तक कार्यदायी संस्था द्वारा मिटटी चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के दिये निर्देश।

अवैध खनन को जिलाधिकारी ने लिया संज्ञा में , मुकदमा दर्जकरने के निर्देश


अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर पाया कि कार्यस्थल से मलवा से भरा हुआ टिप्पर ले जाये जा रहा था जिस पर अपर जिलाधिकारी ने मौके पर सम्बन्धित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश सहायक अभिन्यता सिंचाई को दिये। सहायक अभिन्यता द्वारा अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
अपर जिलाधिकारी ने मौके पर अधिशासी अभियंता द्वितीय सिंचाई खण्ड, हल्द्वानी को निर्देश दिये है भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए चौकीदार को नियुक्त करने के निर्देश दिये साथ ही उन्होंने अधिशासी अभिन्यता सिंचाई को समयबद्ध तरीके के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›