Report by : कालू वर्मा
Published at :
हरिद्वार में आश्रम की संपत्ति से जुड़े विवाद में दो संतों पर युवक की हत्या एक मुकदमा

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू की
हरिद्वार। आश्रम की संपत्ति से जुड़े विवाद में दो संतों पर युवक की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है। 
पुलिस के मुताबिक, राजाराम भारद्वाज निवासी राज विहार, फेस 3, जगजीतपुर कनखल ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह सीनियर सिटीजन है और उसका एक मकान, पश्चिम मुखा, स्थित डेरा शेखवां, मायापुर, देवपुरा चौक में हैं। उसके पिता वर्ष 1950 के पूर्व से इसी मकान में रहते आ रहे हैं। 
राजाराम भारद्वाज ने बताया कि उसके बेटे विजय कुमार भारद्वाज की उससे अनबन रहती थी और वह अविवाहित था। बताया कि वह उस मकान में वर्ष 2010 से अकेला रहता चला आता था। आरोप लगाया कि सत्यबीर पुत्र नैन सिंह व महंत कुलवंत शिष्य सरमुख सिंह सम्पत्ति पर निगाह रखे हुए थे और मौका पाकर उन्होंने विजय की हत्या कर दी। बताया कि 15 अगस्त 2023 की शाम मकान में पूजा पाठ करने गया तो सत्यवीर ने धमकी दी कि विजय की उसे भी जान से मार देंगे। 
आरोपियों ने तीन सितंबर को ताला तोड़कर सामान भी चोरी कर लिया और हत्या से जुड़े साक्षी मिटा दिए। मकान पर कब्जा भी कर लिया है। कुछ दिन पहले में संपत्ति पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज मारपीट करते हुए हत्या की धमकी दी। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›